Breaking

Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Saturday, 24 February 2018

22:51

अभिनेत्री श्रीदेवी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, दुबई में ली अंतिम सांस | Sridevi Dies In Dubai

अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हुआ निधन, महज 54 साल की उम्र में हुआ निधन, बॉलिवुड में शोक की लहर 


Sridevi: Everything you need to know | Entertainment News,The ...


मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया हैं. वह  बॉलीवुड के साथ साथ इस दुनिया को भी  छोड़  गयी।कार्डिएक अरेस्ट  की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी 55 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

वह अपने भांजे की शादी में दुबई गयी थी, वही उन्हें शनिवार रात 12 बजे के करीब हार्ट अटैक आया और वो दुनिया छोड़ के चली गयी।  हादसे के समय उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी उनके साथ थी।   




श्रीदेवी से जुडी कुछ मह्त्वपूर्ण बाते :-

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को  तमिलनाडु में  हुआ था।  उन्होंने महज 4 साल की उम्र ( 1967 ) में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।  उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड़, और मलयाली फिल्मो में भी काम किया।  

ये भी देखे : Priya Prakash varrier Viral Video | आप भी पिघल जायेगे 💗💗

उन्होंने1979 में फिल्म 'सोलहवां साल ' से बतौर मुख्य कलाकार हिंदी फिल्मो में अपने करियर की शुरूआत की। श्रीदेवी ने 80 के देशक में हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, और मिस्टर इंडिया जैसी कई सुपरहिट  फिल्मे की वो पूरी तरीके से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना  चुकी थी।  

उनकी आखरी फिल्म ' मॉम  ' थी जो की साल 2017 में रिलीज हुई थी।  यह फिल्म उनकी ३००वी फिल्म थी।